Khadi Gramodyog Vidyalaya Patranga Barabanki 26th January Mahatsav 2022-23
KGV Patranga 26th January 2022-23 Function Celebration
Principal, Teacher & Students.
आज हम यहां पर सभी एकत्रित होकर अपना 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज का दिन भारत गणतंत्र रूप में घोषित किया गया था। हमारे देश को स्वतंत्र करने के लिए बहुत से महापुरुषों ने संघर्ष करते करते अपनी कुर्बानी दे दी। और ये दिन इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है। हमारा देश 200 वर्षों के बाद अंग्रेजी हुकूमत से आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया ताकि देश के सभी नागरिकों को अधिकार प्राप्त हो सके। और संविधान में सभी नियम,कानून बनाये
गए। जिससे की सुचारु रूप से लागू भी कर दिया गया। जिससे आज ही के दिन हमारा भारत डेमोक्रेटिव रिपब्लिक बना था। गणतंत्र का अर्थ होता है जनता का जनता के द्वारा शासन। यानी की जनता खुद ही अपने नेता का चयन कर सकती है। जनता के कहने पर ही चयनित नेता कार्य करेगा। जिन सेनानियों ने हमें अपना स्वराज्य वापस दिलाया है आज उन्ही की बदौलत से हम आजाद है हम पर कोई भी जबरन काम करने के लिए दबाव नहीं डाल सकते।
भारत के जो महान स्वतंत्रता सेनानी नेता थे उनके नाम कुछ इस प्रकार है सरदार भगत सिंह, सरदार बल्ल्भ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, और महात्मा गाँधी। इन महान नायकों का नाम इतिहास में लिखा है और बड़े ही सम्मान से इनका नाम लिया जाता है। भारत में अनेक धर्मों के लोग निवास करते हैं जैसे हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आदि। धर्म, समुदाय अलग होने के कारण सबके त्यौहार भी अलग-अलग होते हैं लेकिन आज का दिन सबके लिए एक जैसा है आज का दिन सभी धूम धाम से और साथ मिलकर मनाते है। आज के दिन स्वतंत्रता सेनानीयों के बलिदान को याद किया जाता है।
Comments
Post a Comment